Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गोदामों में रखे धान की नीलामी कराकर किसानों का करें भुगतान

25 फ़रवरी 2025, ग्वालियर: गोदामों में रखे धान की नीलामी कराकर किसानों का करें भुगतान –  कृषि उपज मंडी लश्कर की लाइसेंसशुदा (अनुज्ञप्तिधारी) फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कंपनी एवं इसकी सहयोगी फर्म जय गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी व श्री द्वारिकाधीश ट्रेडिंग कंपनी द्वारा 221 किसानों की धान उपज का भुगतान न किए जाने को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इन फर्मों का गोदामों में रखे धान को जब्त कर और नीलामी कराकर किसानों का लंबित भुगतान कराने के निर्देश मंडी सचिव को दिए हैं। साथ ही इस सिलसिले में एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित कर दी है।

फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कंपनी एवं उनकी सहयोगी फर्म जय गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी व श्री द्वारिकाधीश ट्रेडिंग कंपनी ने लगभग तीन माह पूर्व 221 किसानों से धान की खरीदी की थी। खरीदा गया धान इन फर्मों द्वारा डबरा स्थित माँ सिद्धेश्वरी वेयर हाउस एवं राघव वेयर हाउस में भंडारित किया गया है। इन फर्मों द्वारा किसानों को बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है मगर भुगतान नहीं किया गया है। कलेक्टर श्रीमती चौहान के संज्ञान में यह शिकायत आने पर उन्होंने त्वरित कदम उठाया है। कलेक्टर ने गोदामों में रखे धान का भौतिक सत्यापन कर विधिवत जब्त करने और धान की नीलामी कराकर किसानों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्रीमती चौहान द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डबरा व लश्कर, उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास, सचिव लश्कर मंडी, सचिव डबरा मंडी एवं प्रांगण प्रभारी लश्कर मंडी को शामिल कर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने इस समिति को संबंधित फर्म से किसानों का लंबित भुगतान शीघ्र से शीघ्र कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत भी दी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com