Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

PAU पंजाब ने गुड़ उद्यमियों को दिया प्रशिक्षण, कारोबार बढ़ाने के बताए उपाय  

08 जुलाई 2025, लुधियाना: PAU पंजाब ने गुड़ उद्यमियों को दिया प्रशिक्षण, कारोबार बढ़ाने के बताए उपाय –  ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और उद्यमियों को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) की NIDHI-TBI टीम और स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ ने जिला शाहिद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के गांव नौरा के उद्यमी दंपति श्री दिलबाग सिंह पबला और श्रीमती रेशम कौर पबला को विशेष प्रशिक्षण और सहयोग दिया।

यह दंपति परंपरागत गुड़ और गुड़ पाउडर के निर्माण में लगे हुए हैं और अब अपने व्यवसाय को विस्तार देने की दिशा में प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार देना और लोगों को साफ-सुथरे व उच्च गुणवत्ता वाले गुड़ उत्पाद उपलब्ध कराना है।

विशेषज्ञों ने दिए व्यावसायिक सफलता के टिप्स

इस मौके पर PAU के NIDHI-TBI परियोजना प्रमुख एवं स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ के निदेशक डॉ. रमणदीप सिंह ने इस पहल की सराहना की और बताया कि ऐसे स्थानीय स्तर के नवाचारों को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। उन्होंने पबला दंपति को PAU से प्रशिक्षित सफल गुड़ निर्माताओं से मिलने और उनके अनुभवों से सीखने की सलाह दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. बबीता कुमार ने बताया कि कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए लक्ष्य, बजट, समय सीमा और कार्यक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना जरूरी है। प्रोसेसिंग और फूड इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. तरसेम चंद मित्तल ने गुड़ निर्माण में उपयोग होने वाली तकनीकों और मशीनों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. पूनम सचदेव ने बताया कि इस तरह के सेशन उद्यमियों के लिए रोडमैप का काम करते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ब्रांडिंग और पैकेजिंग में भी मदद

NIDHI-TBI की टीम ने उद्यमियों को ब्रांडिंग, लेबलिंग और पैकेजिंग के क्षेत्रों में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया ताकि वे अपने उत्पादों को बेहतर ढंग से बाजार में प्रस्तुत कर सकें। यह पहल PAU की ग्रामीण विकास, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com