Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना जिले के पटवारी दो दिन सामूहिक अवकाश पर

20 सितम्बर 2024, (उमेश खोड़े, पांढुर्ना): पांढुर्ना जिले के पटवारी दो दिन सामूहिक अवकाश पर – मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर पांढुर्ना जिले के पटवारियों ने भी 19 और 20 सितंबर को दो दिन का सामूहिक अवकाश लिया और अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा को सौंपा।  

इस  संबंध में पटवारी संघ, पांढुर्ना के संरक्षक श्री दीपक जोशी ने कृषक जगत को बताया कि पुरानी वेतन विसंगति और अन्य मांगों को लेकर मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर पांढुर्ना जिले के पटवारियों ने भी 19 और 20 सितंबर को दो दिन का सामूहिक अवकाश लिया है और प्रमुख सचिव, राजस्व, मप्र शासन को सम्बोधित ज्ञापन पांढुर्ना कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा को सौंपा।

श्री जोशी ने कहा कि 9 जुलाई 2024 को पटवारियों की विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए जिला /प्रदेश स्तर पर ज्ञापन दिया गया था , लेकिन शासन द्वारा पटवारियों की न्यायोचित मांगों को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है। यहाँ तक की हड़ताल अवधि का वेतन भी स्वीकृत नहीं किया है। इसलिए पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी पटवारियों ने 19 और 20 सितंबर को दो दिन का सामूहिक अवकाश लिया है। बता दें कि 21 को शनिवार का और 22 सितंबर रविवार का अवकाश है। ऐसे में किसानों और नागरिकों के राजस्व से संबंधित कार्य लगातार चार दिन तक नहीं हो पाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com