राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना: सागर संभाग में दलहन-तिलहन की बुवाई में वृद्धि

13 अगस्त 2026, पन्ना: पन्ना: सागर संभाग में दलहन-तिलहन की बुवाई में वृद्धि – आयुक्त सागर संभाग अनिल सुचारी ने कहा है कि संभाग में शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्ष दलहन एवं तिलहन की बुवाई का प्रतिशत बढ़ा है। उड़द का रकबा भी बढ़ा है और संभाग में बुवाई का प्रतिशत 118 हो गया है। फसलों की स्थिति अच्छी है और उर्वरक का भंडारण भी पर्याप्त है। कमिश्नर श्री सुचारी आज कमिश्नर कार्यालय में सहकारिता, एमपी एग्रो, बीज निगम, कृषि, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक, मंडी बोर्ड एवं विपणन संघ की समीक्षा बैठक ली।

इस मौके पर कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत जनता की शिकायतों का निराकरण तेज गति से किया जाए। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के कोई भी प्रकरण लंबित न रहें।उन्होंने कहा कि संभाग में खरीफ फसलों की बुवाई पूरी कर ली जाए। जुलाई में सोयाबीन, मक्का, दलहन, तिलहन की बुवाई हो चुकी है, लेकिन अभी कुछ स्थानों पर धान रोपाई शेष है। इसे 20 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि संभाग में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण व्यवस्थित ढंग से हो। संभाग में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मांग के अनुरूप खाद की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कमिश्नर ने बीज गुण नियंत्रण, उर्वरक नियंत्रण एवं मृदा नमूना विश्लेषण की कार्रवाई बेहतर करने को कहा। बीज गुण नियंत्रण में बेहतर कार्य नहीं होने पर पन्ना सहित टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और दमोह के संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने और वेतनवृद्धि रोकने के लिए संयुक्त संचालक कृषि को निर्देशित किया गया। साथ ही उर्वरक, कीटनाशक के सैंपल लेकर कार्रवाई और प्रमाणित बीजों की ग्रेडिंग-सैंपलिंग सुनिश्चित करने को कहा।

कमिश्नर ने किसानों को खरीदी गई मूंग और उड़द का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। उड़द प्रोत्साहन योजना एवं प्राकृतिक खेती की भी समीक्षा की। मंडी बोर्ड की समीक्षा में कमिश्नर ने मंडियों में फसलों की आवक, मंडियों की आय और ई-मंडी प्रणाली की जानकारी ली। कर्ज वसूली का प्रतिशत बढ़ाने एवं मंडियों की आय बढ़ाने के निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture