Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित

20 जून 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना: प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित – विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन ग्राम कामठी कला में  गत दिनों  किया गया। कार्यशाला में वैज्ञानिकों, मास्टर ट्रेनरों एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा व्याख्यान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को प्रेरित किया गया। इस दौरान जीवामृत, घन जीवामृत, निर्मास्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि प्राकृतिक खाद एवं दवाओं के निर्माण एवं उपयोग की पूर्ण विधि की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. हेमलता अहिरवार, छिंदवाड़ा द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने मिट्टी परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह भी दी। तत्पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ मोहोड ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रत्येक किसान को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्री राजेंद्र भक्ते ने किसानों को प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती तथा देशी गाय पालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। वहीं मास्टर ट्रेनर श्री नीरज दुबे ने प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले खाद एवं दवाओं को बनाने की संपूर्ण विधि बताई तथा प्राकृतिक खेती के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यशाला में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विलास खिड़ेकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कुमरे, जिला महामंत्री भाजपा श्री अनिल कुमरे, नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश छगनी, मंडल अध्यक्ष भाजपा तिगांव श्री बाला ठाकरे, जनपद सदस्य श्रीमती अरुणा उईके, जिला प्राकृतिक खेती संयोजक भाजपा श्री राजेंद्र भक्ते, नांदनवाड़ी मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री कृष्णा सरयाम, मंडल मंत्री भाजपा श्री रामचन्द्र घाघरे, उपसरपंच श्री चंद्रशेखर माटे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री कैलाश घाघरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, आजीविका मिशन से श्री कृष्णा मकोड़े, उद्यान विभाग से श्री रवि सूर्यवंशी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनील गजभिए, श्री पंकज पराड़कर, सुश्री साक्षी खरात, सुश्री शिवानी माहोर तथा ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के उन्नतशील कृषक श्री नरेंद्र ठाकरे, श्री यादोराव भदे, श्री मधुकर डफरे, श्री विजेश भदे, श्री मटरुलाल डोंगरे एवं श्री मोरेश्वर दंडवे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।आभार अनुविभागीय अधिकारी कृषि सुश्री अर्चना डोंगरे ने व्यक्त किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture