राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का किया निरीक्षण

11 सितंबर 2026, पांढुर्नापांढुर्ना: बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री मॉरिस नाथ के मार्गदर्शन में आज अनुविभागीय अधिकारी कृषि सुश्री अर्चना डोंगरे एवं विभागीय दल द्वारा पांढुर्णा में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कृषि द्वारा दुकानों में उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक की प्राप्ति का स्रोत आदि की जांच की गई। साथ ही विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, कृषि विकास अधिकारी श्री सुनील गजभिए, डी.आर. तुमदाम, कृषि विस्तार अधिकारी राहुल सरयाम, शिवानी उइके एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित था।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture