Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: कृषक यादोराव भादे की सफल परिवर्तन यात्रा

प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर

09 फरवरी 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना: कृषक यादोराव भादे की सफल परिवर्तन यात्रा – ग्राम पिपलपानी (विकासखण्ड  पांढुर्ना ) के कृषक श्री यादोराव भादे ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए प्राकृतिक खेती एवं नर्सरी उद्यम को अपनाकर अपनी आय और खेती की दिशा बदल दी है।

पहले  कपास व अरहर की पारंपरिक खेती से वार्षिक आय ₹1–1.50 लाख होती थी , लेकिन  अब प्राकृतिक खेती, नर्सरी व जैविक हॉट बाजार से वार्षिक शुद्ध आय ~₹3.10 लाख हो रही है।  श्री भादे ने  कृषि विभाग (आत्मा परियोजना) के मार्गदर्शन में  जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, दषपर्णीय अर्क, नीमास्त्र का स्वयं निर्माण कर लागत घटाई और उत्पादन बढ़ाया। गेहूं, चना, टमाटर, हल्दी, मिर्च, बैंगन जैसी फसलों के साथ नेट हाउस नर्सरी में पौध तैयार कर बिक्री शुरू की।

आज उनकी भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ी है और आसपास के किसान उनसे प्रेरणा लेकर प्राकृतिक खेती अपना रहे हैं। यह सफलता कहानी प्रमाण है कि प्राकृतिक खेती व नवाचार से खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें