Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 23 जनवरी तक होगी

अब तक 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीदी

06 जनवरी 2025, भोपाल: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 23 जनवरी तक होगी – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 4 लाख 35 हजार 390 किसानों से 28 लाख 48 हजार 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1393 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

जिला बालाघाट में 3 लाख 74 हजार 547, सतना 3 लाख 4 हजार 228, कटनी 2 लाख 80 हजार 206, रीवा 2 लाख 66 हजार 730, जबलपुर 2 लाख 32 हजार 728, सिवनी 1 लाख 75 हजार 162, मण्डला 1 लाख 42 हजार 839, शहडोल 1 लाख 33 हजार 562, मैहर 1 लाख 11 हजार 74, नर्मदापुरम् 1 लाख 4 हजार 867, सिंगरौली 1 लाख 3 हजार 768, पन्ना 84 हजार 448, उमरिया 84 हजार 76, सीधी 82 हजार 767, मऊगंज 69 हजार 684, अनूपपुर 64 हजार 363, नरसिंहपुर 55 हजार 867, दमोह 53 हजार 820, डिंडोरी 32 हजार 614, बैतूल 26 हजार 727, रायसेन 25 हजार 190, सीहोर 19 हजार 893, सागर 10 हजार 217, छिन्दवाड़ा 6 हजार 929, विदिशा 801, भिंड 713, हरदा 543, शिवपुरी 332, अलीराजपुर 51 और झाबुआ जिले में 17 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com