राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन जारी, 4.93 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया

09 जनवरी 2026, विदिशा: विदिशा में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन जारी, 4.93 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु विदिशा जिले में अब तक कुल 1392 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले में स्थापित 02 उपार्जन केन्द्रों पर उपज विक्रय के लिए 612 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए गए हैं।

उपार्जन की प्रगति के संबंध में बताया गया कि अब तक 427 किसानों द्वारा कुल 3159.84 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया जा चुका है। इसमें से 2846.76 मीट्रिक टन (लगभग 90 प्रतिशत) धान का सुरक्षित भंडारण पूर्ण कर लिया गया है।

उपार्जन केन्द्रों पर धान विक्रय करने वाले कृषकों को भुगतान की प्रक्रिया त्वरित गति से की जा रही है। अब तक राशि रुपये 4.93 करोड़ का सफल भुगतान जेआईटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले में धान उपार्जन की अवधि  20 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से शेष रहे किसानों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 12 जनवरी 2026 एवं 13 जनवरी 2026 को पुनः स्लॉट बुकिंग की सुविधा ई-उपार्जन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत ऐसे सभी किसान भाई, जो अभी तक उपार्जन केंद्रों पर धान विक्रय नहीं कर पाए हैं, उनसे अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में स्लॉट बुक कराकर समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements