राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

02 दिसम्बर 2020, डिंडोरी। उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के द्वारा अंगीकृत ग्राम घुण्डीसरई विकासखंड शहपुरा में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शैलेंद्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। केन्द्र के उद्यानिकी विशेषज्ञ श्री अवधेश कुमार पटेल ने प्रशिक्षण के दौरान सब्जिय़ों की नर्सरी तैयार करना, रसोई उद्यान लगाने हेतु स्थान का चयन, आवश्यकता, क्यारियों का आकार, विभिन्न सब्जियों की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी, तकनीकी अधिकारी श्री डी.पी. सिंह ने पशुओं में चारा प्रबंधन तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम सहायक कु. श्वेता मसराम ने गेहूं एवं चना की उन्नत तकनीक की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रकाशित जवाहर कृषि संदेश दिया गया एवं व्हाट्सएप उपयोग करने वाले कृषकों को व्हाट्सएप के समूह में जोड़ा। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह, डॉ. सतेंद्र कुमार, तकनीकी अधिकारी श्रीमती रेणु पाठक, वाहन चालक सह मेकैनिक श्री मदन मोहन दुबे का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड 19 से बचाव हेतु समस्त सावधानियां एवं उपायों को अमल में लाया गया। मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करवाया गया साथ ही बैठक व्यवस्था में आवश्यक दूरी का पालन किया गया।

महत्वपूर्ण खबर : देसी जाम के दाम हुए धड़ाम, कचरा गाड़ी और सड़क पर फेंके

Advertisements
Advertisement
Advertisement