राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में खेती की पाठशाला का आयोजन किया

20 नवंबर 2024, हरदा: हरदा जिले में खेती की पाठशाला का आयोजन किया – कृषि विभाग द्वारा कृषकों को  ‘खेती की पाठशाला ‘ में  खेती की नई-नई तकनीकों के बारे में बताया जा रहा है।

उपसंचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि किसानों को एमपी. किसान पोर्टल पर पंजीकृत कर, उन्हें दलहन उत्पादन कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा है तथा डी.ए.पी. उर्वरक के अन्य विकल्पों विकल्प के रूप में एन.पी.के. 20ः20ः0ः13 का प्रयोग करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। ‘खेती की पाठशाला ‘ कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड अनुसार  अनुशंसित  मात्रा में उर्वरक का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

श्री यादव ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में ‘‘खेती की पाठशाला’’ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि कृषि विस्तार अधिकारियो द्वारा विकासखंड खिरकिया के ग्राम आरया, सांवरी, गेनाढाना, पटाल्दा, पिपल्या, झांझरी, भागपुरा, मरदानपुर, महेंद्रगाँव, धनकार, रामपुर, बंदी मुहाडिया, जामुखो, मोरतालाई, मगरिया, कालधड, रामटेक, सुंदरपानी, चिकलपाट, कुम्भीखेडा व भवरदी में ‘‘खेती की पाठशाला’’ आयोजित की गई। इसके अलावा विकासखंड हरदा के ग्राम खारपा, गुठानिया, कायागांव, नीलगड, बूंदडा, हीरापुर, डूमलाय, केलनपुर व पलासनेर में तथा विकासखंड टिमरनी के ग्राम देहरिया, जड़काउ, कायदा, चंद्रखाल, बोरपानी, गोराखाल में ‘खेती की पाठशाला ’ कार्यक्रम का आयोजन कर, जनप्रतिनिधियो के माध्यम से किसानों को बीज वितरण कराया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement