Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में 30 लाख टन हुई गेहूँ खरीदी

भोपाल। प्रदेश में अब तक समर्थन मूल्य पर 30 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ खरीदी कार्य प्रदेश में 25 मार्च से प्रारंभ हुआ है। किसानों को गेहूँ खरीदी के बदले 4,258 करोड़ का भुगतान किया गया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिये 18 लाख 68 हजार किसान ने पंजीयन करवाया है। अब तक 3 लाख 98 हजार 195 किसान ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचा है। गेहूँ खरीदी का कार्य 26 मई तक चलेगा।
म.प्र. के मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने गेहूँ खरीदी के बदले किसानों को भुगतान की जा रही राशि एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य में स्थापित 2965 उपार्जन केन्द्र पर तिरपाल एवं छन्ने की व्यवस्था की गई है। किसानों को गेहूँ बेचने की तिथि से एसएमएस के माध्यम से पूर्व सूचना दी जा रही है।

आयशर जबलपुर संभाग में भी किराये पर उपलब्ध करायेगा ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र

संभागों में गेहूं खरीदी
भोपाल संभाग में 8 लाख 48 हजार 596, उज्जैन संभाग में 5 लाख 324, इंदौर संभाग में 4 लाख 41 हजार 980, नर्मदापुरम् में 3 लाख 92 हजार, सागर में 2 लाख 47 हजार 755, जबलपुर संभाग में 2 लाख 43 हजार, ग्वालियर संभाग में एक लाख 59 हजार 660, चम्बल संभाग में 72 हजार 920, रीवा संभाग में 30 हजार 10 और शहडोल संभाग में 605 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उद्यानिकी विभाग की पटरी से उतरती ड्रिप योजना

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें