Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंचाई हेतु नहरों का संचालन 24 फरवरी से बंद होगा

25 फ़रवरी 2025, विदिशा: सिंचाई हेतु नहरों का संचालन 24 फरवरी से बंद होगा – सम्राट अशोक सागर परियोजना (हलाली डैम) के कार्यपालन यंत्री श्री रमेश कुमार चौहान ने बताया कि डैम में पानी पेयजल के लिए शेष बचा है इस कारण से सिंचाई हेतु नहरों से पानी बंद किया गया है।

नगरपालिका विदिशा द्वारा  कालिदास स्टॉप डैम में पेयजल हेतु पानी छोड़ने की माँग की गई है। वही अखबारों में प्रकाशित खबर में भी बताया गया कि कालिदास स्टॉप डैम में मात्र 9 इंच पानी शेष बचा है। ओर तीन दिवस का पानी शेष है। इस  संबंध में सीएमओ  विदिशा से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि तत्काल पानी छोड़ने की आवश्यकता है।

विदिशा नगर में पेय जल आपूर्ति सतत् बनी रहे इसके लिए आरक्षित संग्रहित जल  22 फरवरी की शाम से पेयजल हेतु पानी छोड़ दिया गया है। इस कारण अब सिंचाई हेतु पानी नहीं दिया जा सकता है। अतः  24 फरवरी से सिंचाई हेतु नहरों का संचालन बंद किया जाता है। सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही से संबंधितों को अवगत कराने के निर्देश अधीनस्थों को प्रसारित किए  हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com