Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

3.77 लाख किसानों को हुआ 1641 करोड़  का ऑनलाइन भुगतान

28 अप्रैल 2022, इंदौर ।  3.77 लाख किसानों को हुआ 1641 करोड़  का ऑनलाइन भुगतान – प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में बुधवार तक 31 लाख 46 हजार 96 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। अब तक 3 लाख 77 हजार 278 किसानों को 1641 करोड़ 7 लाख रूपये उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित किये गये है। उन्होंने बताया कि भुगतान में पारदर्शिता के लिये पी.एफ.एम.एस. (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है।

प्रमुख सचिव श्री किदवई ने बताया कि 27 अप्रैल को एक दिन में 2 लाख 28 हजार 825 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। इसमें 29 हजार 681 किसानों को 543 करोड़ 7 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: प्रदेश का गेहूँ निर्यात अधिकाधिक देशों तक हो

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile