Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

Onion Price: महाराष्ट्र की इस मंडी में ₹3200 प्रति क्विंटल तक बिका प्याज, देखिए आज का प्याज मंडी रेट

10 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: Onion Price: महाराष्ट्र की इस मंडी में ₹3200 प्रति क्विंटल तक बिका प्याज, देखिए आज का प्याज मंडी रेट – Agmarknet की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज 8 अक्टूबर को महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के दामों में भारी अंतर देखने को मिला है। कहीं किसानों की बल्ले-बल्ले हुई, तो कहीं उनकी हालत ऐसी कि लागत भी नहीं निकली।

आज किसानों को सबसे अधिक रेट अमरावती की मंडी में देखने को मिला। यहां प्याज का दाम ₹3200 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ, नासिक के मनमाड और यवला में हालत एकदम उलट रही। यहां किसानों को सिर्फ ₹200 प्रति क्विंटल दाम मिल पाया।  

सबसे ज्यादा दाम कहां मिले?

आज सबसे ज्यादा दाम अमरावती मंडी में रहा। यहां प्याज का अधिकतम रेट ₹3200 और औसतन ₹2200 प्रति क्विंटल रहा।  वहीं, चंद्रपुर (गंजवड) में भी प्याज का रेट मिला। यहां अधिकतम ₹2500 और औसतन ₹2000 मिला। नागपुर की एक मंडी में ₹2000 और औसतन ₹1875 तक रेट गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कहां मिले सबसे कम दाम?

नाशिक के मनमाड और यवला में किसानों को सिर्फ ₹200 प्रति क्विंटल का न्यूनतम रेट मिला। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में भी प्याज की कीमत ₹200 तक ही सिमटी रही।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की प्याज मंडियों में आज के रेट (रुपए प्रति क्विंटल)

जिलामंडी का नामन्यूनतम रेटअधिकतम रेटऔसत (मॉडल) रेट
अमरावतीअमरावती (फल और सब्जी मंडी)₹1200₹3200₹2200
जलगांवभुसावल₹800₹1200₹1000
चंद्रपुरचंद्रपुर (गंजवड)₹1600₹2500₹2000
छत्रपति संभाजीनगरछत्रपति संभाजीनगर₹200₹1400₹800
ठाणेकल्याण₹1300₹1500₹1400
ठाणेकल्याण₹800₹1100₹950
नागपुरकामठी₹1520₹2020₹1770
साताराकराड₹300₹1600₹1600
पुणेखेड़ (चाकण)₹800₹1500₹1200
कोल्हापुरकोल्हापुर₹500₹2000₹1000
नाशिकलासलगांव₹500₹1400₹1050
नाशिकलासलगांव (विंचुर)₹400₹1501₹1025
नाशिकमनमाड₹200₹1191₹950
नागपुरनागपुर₹1000₹1500₹1375
नागपुरनागपुर₹1500₹2000₹1875
नाशिकपिंपलगांव₹400₹1818₹1150
पुणेपुणे (खडकी)₹1000₹1200₹1100
पुणेपुणे (पिंपरी)₹600₹1600₹1100
सांगलीसांगली (फळे, भाजिपूरा मार्केट)₹500₹1600₹1050
सातारासातारा₹1000₹1700₹1350
मुंबईवाशी, नवी मुंबई₹900₹1400₹1150
नाशिकयेवला₹200₹1391₹900

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture