मध्य प्रदेश में 80 हजार किसानों से एक लाख 92 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी
मध्य प्रदेश में 80 हजार किसानों से एक लाख 92 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी
सोमवार से प्रतिदिन भेजे जाएंगे एक लाख एसएमएस
भोपाल| मध्य प्रदेश में रबी उपार्जन में आज तक 80 हजार 19 किसानों से एक लाख 92 हजार 703 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया है कि आज 80 हजार किसानों को एस.एम.एस. भेजे गये थे। सोमवार 20 अप्रैल को यह संख्या बढ़ाकर एक लाख कर दी जायेगी।
प्रथम पाँच दिन में हुई खरीदी
प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि रबी उपार्जन के प्रथम दिन 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कुल पाँच दिन में 80 हजार किसानों से एक लाख 92 हजार 703 लाख मैट्रिक-टन गेहूँ खरीदी समर्थन मूल्य पर हुई।