Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में ‘एक जिला एक उत्पाद

05 नवम्बर 2022, खंडवा: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में ‘ एक जिला एक उत्पाद’ दिवस आयोजित – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में एक जिला – एक उत्पाद एवं रोजगार दिवस का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा गौरीकुंज सभागृह में किया गया। जहाँ प्याज की प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग की विस्तृत जानकारी दी गई और हितग्राहियों को ऋण का चैक प्रदान किया गया।

श्री भारत भूषण खरबंदा प्रोसेसिंग विशेषज्ञ द्वारा प्याज की प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे द्वारा जानकारी कि पंधाना विधानसभा के अंतर्गत देशगांव में 66 हेक्टेयर भूमि इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा, जहां एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत प्याज फूड प्रोसेसिंग यूनिट निर्मित की जायेगी, जिससे कई व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेगे। कार्यक्रम में पूर्व ऋणी हितग्राहियों ने अपने-अपने अनुभव साझा कर अपनी प्रगति के बारे में बताया।

पुनासा ब्लॉक के बांगरदा ग्राम के प्रेम सिंह सोलंकी को आलू चिप्स यूनिट के लिए 9.89 लाख रूपये, जसवाड़ी की कुमारी सौंदर्या पिता हरीश अनमोले को खाद्य एवं मसाला के लिए 9.45 लाख रूपये तथा सचिन पटेल पिता माधव भील ग्राम रिछफल पुनासा को मछली हेतु दाना निर्माण के लिए 9.30 लाख रूपये का ऋण दिया गया, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान शामिल है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन बाई तनवे ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम उपरांत धार में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे, उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )