Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एक दिवसीय जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला आयोजित

02 जनवरी 2023, आगर मालवा: एक दिवसीय जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला आयोजित – शासकीय संजय निकुंज मालीखेडी विकास खण्ड आगर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के जैविक खेती करने वाले कृषकों द्वारा अपने-अपने प्रादर्श लाए गए एवं उसकी प्रदर्शनी लगाई गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय सचिव भारतीय किसान संघ श्री डुंगरसिंह सिसोदिया , स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष जनपद आगर श्री सुन्दर यादव,उप संचालक कृषि श्री पी.एन. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत द्वारा भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया । डॉ. शक्तावत द्वारा उपस्थित कृषकों को जैविक खेती करने के बारे में बताया तथा श्री वर्मा द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी देकर प्रेरित किया । श्री डुंगरसिंह सिसौदिया, श्री सुंदर यादव द्वारा कृषकों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई ।

प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकास खण्ड नलखेडा श्री अरविन्द परमार द्वारा उद्यान विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि जैवविविधता समिति आगर श्री बद्रीलाल राठौर, भारतीय किसान संघ श्री राघुसिंह, तकनीकी अधिकारी ललिता वर्मा, एडीओ कृषि विकास खण्ड सुसनेर श्री नरेश अटल तथा जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री अशोक झन्कारे ने व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 2.5 लाख से अधिक फर्टिलाइजर दुकानें प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र में बदलेंगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )