Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केज कल्चर यूनिट स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

27 अगस्त 2025, सागर: केज कल्चर यूनिट स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित – सागर जिले में मत्स्य उत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से 100 हेक्टेयर से अधिक औसत जलक्षेत्र वाले जलाशयों में केज कल्चर यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों से 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति जो मत्स्य पालन में रुचि रखता हो वह आवेदन कर सकता है। इसके लिए सागर जिले के छह जलाशयों को इस योजना के लिए चुना गया है इन सभी जलाशयों का कुल औसत जलक्षेत्र 100 हेक्टेयर से अधिक है।

योजना के तहत इन जलाशयों के एक प्रतिशत क्षेत्र पर केज यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है। योजनान्तर्गत प्रति केज यूनिट की अनुमानित लागत 3 लाख रुपये (1.5 लाख रुपये स्थापना और 1.5 लाख रुपये इनपुट्स के लिए) है। यह पूरा खर्च आवेदक को स्वयं वहन करना होगा क्योंकि इस योजना में किसी भी प्रकार के अनुदान का प्रावधान नहीं है। प्रशासन द्वारा आवेदकों को केवल जलक्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला सागर में 15 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते l

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com