Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर के निर्देश पर खाद वितरण में टोकन व्यवस्था की गई

23 नवम्बर 2023, छतरपुर: कलेक्टर के निर्देश पर खाद वितरण में टोकन व्यवस्था की गई – कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी.आर. ने एसडीएम, तहसीलदारों सहित संबंधित अधिकारियों को क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुरूप खाद वितरण केंद्रों पर कृषकों के लिए पेयजल एवं छायादार बैठने की व्यवस्थाएं की गईं हैं। साथ ही खाद वितरण में आसानी हो जिस के लिए टोकन व्यवस्था बनाई गई है। इसी क्रम में बड़ामलहरा डबल लॉक खाद्य वितरण केंद्र में छायादार टेंट लगाया गया और पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही टोकन सिस्टम भी बनाया गया।

उर्वरक के निर्धारित मूल्य – जिला प्रशासन द्वारा किसान भाईयों से अपील की गई है कि निर्धारित दरों पर ही खाद खरीदें। यूरिया 45 किलो की बोरी 266 रुपए 50 पैसे एवं 50 किलो की डीएपी 1350 रू, पोटास 1700 रू, एनपीके कॉम्प्लेक्स 1470 रू तथा सुपर फास्फेट राख 425 रू प्रति बोरी किसानों को विक्रय हेतु निर्धारित की गई है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें