राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिले में उर्वरकों की उपलब्धता की वस्तु स्थिति

08 दिसम्बर 2022, झाबुआ: झाबुआ जिले में उर्वरकों की उपलब्धता की वस्तु स्थिति – झाबुआ जिले में उर्वरक की समस्या को लेकर सोशल मीडिया में वायरल विडियो को लेकर प्रशासन/ कृषि विभाग ने रबी मौसम हेतु उर्वरकों की उपलब्धता की वस्तु स्थिति स्पष्ट की है , जो इस प्रकार है –

 जिले में कुल यूरिया का भण्डारण 9158 मे.टन किया गया, जिसमें से कृषकों को अभी तक 7007 मे.टन. वितरण किया जा चुका है एवं 2151 मे. टन. वितरण हेतु शेष है। डी.ए.पी. का भण्डारण 3425 मे.टन किया गया, जिसमें से कृषकों को वितरण अभी तक 2251 मे.टन. किया जा चुका है एवं 1174 मे. टन. वितरण हेतु शेष है। एन.पी.के. का भण्डारण 244़9 मे.टन किया गया, जिसमें से कृषकों को वितरण अभी तक 1779 मे.टन. किया जा चुका है। एवं शेष 670 मे. टन. वितरण हेतु शेष है। एस.एस.पी. का भण्डारण 2511 मे.टन किया गया जिसमें से कृषकों को वितरण अभी तक 1475 मे.टन. किया जा चुका है एवं 1036 मे. टन. वितरण हेतु शेष है। एम.ओ.पी. का भण्डारण 401 मे.टन किया गया ,जिसमें से कृषकों को वितरण अभी तक 168 मे.टन. किया जा चुका है एवं 233 मे. टन. वितरण हेतु शेष है। उपरोक्त उर्वरक जिले के विभिन्न विक्रय केंद्रों पर शेष है।

जिले में उर्वरकों की आपूर्ति हेतु समय -समय पर जिला कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जाकर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। शासन के निर्देशानुसार उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर विभागीय मैदानी कर्मचारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त अमले की ड्युटी लगाकर कृषकों की आवश्यकता के अनुरुप उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। उर्वक आपूर्ति हेतु नेशनल फर्टीलाईजर्स लिमिटेड की एक रेक मेघनगर रेक पांईट पर उपलब्ध है तथा आगामी दिनों में एक रेक परिवहन ट्रांजिट में है। इस प्रकार जिले में उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाकर कहीं कोई आक्रोश जैसी स्थिति निर्मित नहीं होकर जिले के कृषकों को उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित उचित दरों पर वितरण कराया जा रहा है तथा आगामी समय हेतु भी उर्वरक भण्डारण वितरण कार्य जारी रहेगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (07 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement