राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त का एन.एस.आर.आई ने किया सीधा प्रसारण

22 जून 2026, इंदौरप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त का एन.एस.आर.आई ने किया सीधा प्रसारण – प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी ने आज  20  जून को को पी एम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किश्त का बटन दबाकर 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को ₹ 18,800  करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की। पश्चिम बंगाल के हुबली जिले के तारकेश्वर में मुख्य कार्यक्रम किसान उत्सव दिवस का आयोजन हुआ ।

इस आयोजित कार्यक्रम का भा कृ अनु .प.- राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर (म .प्र .) के व्याख्यान कक्ष, भटनागर हाल में सीधा वेबकास्ट किया गया । इस कार्यक्रम में म .प्र. के विभिन्न जिलों के 256 कृषकों एवं संस्थान के समस्त कर्मचारियों सहित कुल 290 लोगों ने
भाग लेकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान संस्थान की  आदिवासी उपयोजना,  (TSP ) के अंतर्गत  बड़वानी जिले के पात्र किसानों 50 लाभार्थियों को बैटरी चलित स्प्रेयर पंपों का वितरण किया गया । संस्थान द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP ) के तहत म .प्र. के सीहोर जिले के 71 पात्र किसानों को सोयाबीन बीज किस्म जे . एस .21 – 72, के साथ त्रिपाल, आदान का वितरण किया गया । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. कुवर हरेन्द्र सिंह द्वारा अपने संबोधन में सोयाबीन उत्पादन की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से बताया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements