Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डीएपी की जगह एनपीके एवं एसएसपी उर्वरक फायदेमंद- उप संचालक कृषि सीधी

20 जून 2024, सीधी: डीएपी की जगह एनपीके एवं एसएसपी उर्वरक फायदेमंद- उप संचालक कृषि सीधी – उप संचालक ( कृषि ) सीधी  द्वारा जिले के  किसानों से अपील की गई है कि धान, उड़द एवं मूंग खरीफ फसलों की  बुवाई  के लिए डीएपी उर्वरक के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि डीएपी में नाईट्रोजन, फास्फोरस तत्व होते है, जबकि एनपीके में नाईट्रोजन, फास्फोरस के साथ पोटाश तत्व भी पाया जाता है जो कि फसल के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक तत्व है।

उप संचालक ( कृषि ) ने किसानों से कहा कि  डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक को बेहतर विकल्प के रूप में खेतों में डालकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है। साथ ही एपीएस एवं एसएसपी उर्वरक का भी उपयोग करने की सलाह देते हुये बताया गया कि एपीएस में नाईट्रोजन, फास्फोरस तथा सल्फर तत्व पाये जाते है, जो फसलों के उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिआवश्यक है। एसएसपी उर्वरक का उपयोग करने से फास्फोरस 16 प्रतिशत, सल्फर 11 प्रतिशत एवं कैल्सियम 21 प्रतिशत फसलों को प्राप्त होता है, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा बढ़ती है।

किसान ,यह ध्यान रखें कि कम से कम 4-5 इंच वर्षा होने के बाद ही फसलों की सीड ड्रिल के माध्यम से बुवाई करें और बुवाई करने से पहले बीजों का बीज उपचार फफूंद नाशक दवा, कीटनाशक एवं नैनो डीएपी से अवश्य करें, ताकि फसलों को बीज जनित एवं मृदा जनित  रोगों  से बचाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com