Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर मंडी में अब लहसुन की नीलामी मंडी कर्मचारियों द्वारा की जाएगी

27 फरवरी 2024, इंदौर: इंदौर मंडी में अब लहसुन की नीलामी मंडी कर्मचारियों द्वारा की जाएगी – देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी प्रांगण में पूर्व से आने वाली अधिसूचित कृषि उपज  ‘लहसुन (गीला तथा सूखा)’ का विक्रय आढ़तियों एवं मंडी कर्मचारियों के द्वारा घोष विक्रय के माध्यम से नीलामी किया जाता था।

 मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर द्वारा रिट अपील क्र. W.A.00130/2017 में पारित आदेश दिनांक 06 फरवरी 2024 के अनुक्रम में आयुक्त सह प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल से प्राप्त निर्देशो के पालन में मंडी समिति इन्दौर द्वारा अधिसूचित कृषि उपज ‘लहसुन (गीला तथा सूखा) की नीलामी  आढ़तियों  के स्थान पर मंडी कर्मचारियों के द्वारा घोष विक्रय के माध्यम से ही की जायेगी।

मंडी सचिव श्री नरेश परमार ने बताया कि समस्त कृषकों एवं व्यापारियों को सूचित किया गया है कि अधिसूचित कृषि उपज “लहसुन (गीला तथा सूखा)” का घोष विक्रय (नीलामी) मंडी कर्मचारियों के माध्यम से  26 फरवरी 2024 सोमवार से प्रातः 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक एवं दोपहर 1:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)