Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के सी.आर. भी ऑनलाईन स्वीकार होंगे

अब व्हीसी भी होगी विंध्याचल से

22 जुलाई 2024, भोपाल: अब तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के सी.आर. भी ऑनलाईन स्वीकार होंगे – राज्य शासन द्वारा म.प्र. कृषि विभाग को तेजी से डिजिटल बनाया जा रहा है। अब अधिकांश शासकीय कार्य ऑनलाईन होने लगे हैं। ई-फाइलिंग, कृषि यंत्रों पर अनुदान, ई-रूपी आदि कार्य ऑनलाईन प्रारंभ हो गए हैं। अब तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के सीआर भी ऑनलाईन मंगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अब तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) भी ऑनलाईन स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक के सी.आर. के साथ ही आगे के सी.आर. भी ऑनलाईन स्वीकार किए जाएंगे।

एक अन्य आदेश के तहत अब वीडियो कांफ्रेंसिंग (व्ही.सी.) भी विंध्याचल भवन कृषि विभाग के चतुर्थ तल से प्रारंभ हो गई है जबकि पूर्व में व्ही.सी. के लिए एनआईसी या मंत्रालय के चक्कर लगाना पड़ते थे। कृषि सचिव एवं आयुक्त श्री एम. सेलवेन्द्रन के प्रयासों से कृषि विभाग में व्ही.सी. रूम स्थापित होने से अधिकारियों- कर्मचारियों को भाग-दौड़ से राहत मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com