Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अहिल्या पथ योजना रद्द करने के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं

 सुपर कॉरिडोर पर किसानों ने धरना देकर ज्ञापन  सौंपा

30 सितम्बर 2024, इंदौर: अहिल्या पथ योजना रद्द करने के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं –  इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों की जमीन को विभिन्न योजनाओं के नाम पर अधिग्रहित किए जाने के खिलाफ इंदौर जिले के किसानों ने आज सुपर  कॉरिडोर पर चार घंटे तक प्रभावी धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया ।  इस धरना प्रदर्शन में अहिल्यापथ योजना से प्रभावित आठ गांवों के अलावा इंदौर जिले के अन्य  गांवों के कई किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

उल्लेखनीय है कि अहिल्या पथ योजना में  शहर से लगे 10 गांवों  नैनोद, रिजलाई,  जम्बूड़ी हप्सी , बड़ा बांगड़दा, बुडानिया ,पालाखेडी , लिंबोदागारी, बरदरी, रेवती, भंवरासला गांव से होकर गुजरेगा। जिसके लिए हजारों हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। प्राधिकरण का कहना है इससे  क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। लेकिन किसान इसका विरोध कर रहे हैं।  किसानों का कहना है कि पुश्तैनी और खेती की जमीन योजना के लिए नहीं देंगे। बता दें कि रिजलाय से रेवती गांव तक 15 किमी लंबी और 75 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी और इसके आसपास पांच योजनाएं विकसित की जाएंगी। इसमें किसानों की भूमि अधिग्रहित कर इंदौर विकास प्राधिकरण सड़क के अतिरिक्त जमीन पर पांच योजनाएं लागू कर ऊंचे भाव पर  बेचेगा , किसान विकास प्राधिकरण की इस मुनाफाखोरी को मंजूर करने के लिए तैयार नहीं है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धरना स्थल पर  सभा को श्री हेम सिंह सरदार सिंह सिसोदिया , श्री संतोष सुनेर , श्री बबलू जाधव , श्री हंसराज मंडलोई , श्री सुनील सुनेर ,श्री शैलेंद्र पटेल ,श्री राय सिंह चावड़ा एडवोकेट , श्री रूद्र पाल यादव एडवोकेट, श्री रामस्वरूप मंत्री, श्री  मुकेश पटवारी आदि  ने संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी भी  हालत   में हमारी उपजाऊ जमीन देने के लिए तैयार नहीं है। इंदौर  विकास प्राधिकरण भू माफिया के रोल में है और उसे हम मुनाफाखोरी नहीं करने देंगे। इसका पुरजोर विरोध होगा।  सभी वक्ताओं ने कहा कि योजना रद्द होने तक आंदोलन को जारी रखना है तथा अगला पड़ाव प्राधिकरण का घेराव करना है। योजनाओं में प्राधिकरण जरूरत से कई गुना अधिक जमीन  का  भूमि अधिग्रहण कर लेता है और फिर मुनाफा खोरी करता है, जिसे  किसान किसी भी हालत में  मंजूर करने को तैयार नहीं है । सभा का संचालन श्री रामस्वरूप मंत्री ने किया । अंत में ,धरना समाप्ति पर इंदौर विकास प्राधिकरण के भू अर्जन अधिकारी श्री सुदीप मीणा एवं अन्य अधिकारियों को किसानों ने धरना स्थल पर ही ज्ञापन दिया ,जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा एवं अहिल्या पथ संघर्ष समिति की ओर से अहिल्या पथ योजना को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com