Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में कृषक संगोष्ठी का आयोजन

21 सितम्बर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में कृषक संगोष्ठी का आयोजन –  गत दिनों  उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम निंबोला में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह द्वारा कृषकों को सीएमवी वायरस के निदान हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।

 डॉ सिंह ने किसानों को वायरस से बचाव के लिए खेत के अंदर साफ-सफाई रखने, पोषक तत्वों की पूर्ति करने, जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी। वहीं प्रभावित खेत में बीमारी के नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफांस 45 एमएल, एसीफेट 15 ग्राम, स्टीकर 15 एमएल, नीमतेल 50 एमएल 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है।

 उपसंचालक उद्यान विभाग श्री राजू बडवाया ने किसानों को जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनांतर्गत लघु उद्योग जैसे-केला चिप्स, केला पाउडर, हल्दी पाउडर, पापड़ आदि नवीन उद्योगो की स्थापना पर 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतों में पहुँचकर फसलों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सलाह दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com