राज्य कृषि समाचार (State News)

नूरजहां आम के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तरीके से करें प्रयास – इंदौर संभागायुक्त

17 मई 2024, इंदौर: नूरजहां आम के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तरीके से करें प्रयास – इंदौर संभागायुक्त – संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा है कि अलीराजपुर ज़िले में आम की प्रसिद्ध किस्म नूरजहाँ के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तरीके से प्रयास होना चाहिए। यह चिंता का विषय है कि इस आम के गिनती के पेड़ बचे हैं। उन्होंने कहा कि टिशू कल्चर की सहायता से नूरजहाँ के नए पौधे तैयार किए  जाएं।  संभागायुक्त दीपक सिंह आज इंदौर संभाग में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में संयुक्त संचालक श्री एन.के. जाटव सहित संभाग के सभी जिलों से आए डिप्टी डायरेक्टर उपस्थित थे।

 संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने प्रत्येक ज़िले में उद्यानिकी की प्रमुख फसलों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि बुरहानपुर का केला एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित है और यह अन्य देशों में सप्लाई किया जाता है। झाबुआ जिले के उप संचालक के द्वारा बताया गया है कि जिले में हाईवे के निकट स्ट्रॉबेरी की खेती के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में टमाटर एक प्रमुख उद्यानिकी उत्पाद है।  मिर्च और केला खरगोन जिले में प्रमुख उद्यानिकी फसल है। निमरानी के फूड पार्क में एक कंपनी द्वारा टोमेटो कैचअप बनाया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि निमाड़ में ड्रिप से सिंचाई का अच्छा चलन है और इससे उद्यानिकी फसलों को भी फायदा मिला है।

Advertisement
Advertisement

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बैठक में कहा कि वर्तमान में उद्यानिकी में नई तकनीक से फसलें ली जा रही है। उद्यानिकी विभाग भी समय के अनुरूप अपने कार्यों में बदलाव करे और ज़िलों में स्थित नर्सरी को वैज्ञानिक तरीके से अपडेट भी करे। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में शासकीय नर्सरी से नगरीय निकायों में पौधे खरीदे जाएं। इस बाबत भी कलेक्टरों के माध्यम से प्रयास किए जाँए। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने विभाग द्वारा किसानों को अन्य ज़िलों और राज्यों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए नये स्थान चिन्हित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण सहित विभागीय सेमिनार और कार्यशालाओं में उन युवा किसानों को शामिल किया जाए, जिन्होंने नए ढंग की खेती करने में रुचि दिखाई है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisement8
Advertisement

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement