राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ कलेक्टर ने खाद, बीज की उपलब्‍धता एवं सोयाबीन उपार्जन की समीक्षा की

10 अक्टूबर 2024, राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने खाद, बीज की उपलब्‍धता एवं सोयाबीन उपार्जन की समीक्षा की – कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को रबी सीजन में किसानों को खाद, बीज की उपलब्‍धता की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही सोयाबीन उपार्जन की स्थिति पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रबी सीजन में किसानों को बोनी हेतु लगने वाले फास्फेट खादों की पूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए। जिले में प्राप्त हो रहे खाद की गुणवत्ता एवं मूल्यों पर उचित नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी सोयाबीन उपज विक्रय हेतु अधिक से अधिक पंजीयन कराए जाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। सहकारी समितियों अपने स्तर पर वसूली एवं खाद वितरण की योजना बनाकर कार्य करें। रबी फसलों में बोनी में उपयोगी उपलब्‍ध खादों की जानकारी से किसानों को भली भांति अवगत कराया जाएं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री महीप किशोर तेजस्वी, कृषि, विपणन एवं सहकारी विभाग के अधिकारियों व पैक्स समिति के ई-प्रबंधकों ने भाग लिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com