Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलवर की 10 पंचायतों में नवीन पशु चिकित्सा केन्द्र

11 अगस्त 2021, जयपुर । अलवर की 10 पंचायतों में नवीन पशु चिकित्सा केन्द्र – श्रम, राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अन्तर्गत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले की संस्था विहिन 10 ग्राम पंचायतों में नवीन पशु उप चिकित्सा केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। श्रम राज्य मंत्री श्री जूली ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2021-22 के अन्तर्गत अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति उमरैण की ग्राम पंचायत भाखेडा व जहारखेडा सहित जिले की पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत कानपुर लॉज व गुढाचुरानी, बानसूर की ईसरा का बास, राजगढ की श्रीचन्दुपरा, बहरोड की खरखडा, नीमराना की नंगली बलाई एवं मुण्डावर की रानोठ व ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द के सिहाली कलां में नवीन पशु उप चिकित्सा केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस विकासोन्मुखी कदम से अब ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अपने पशुओं का उपचार कराने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। राज्य सरकार के इस जनकल्याणकारी कार्य से ग्रामीणों में खुशी की उमंग व्याप्त है। उन्होंने जिलेवासियों की ओर से राज्य सरकार द्वारा संस्था विहिन ग्राम पंचायतों में नवीन पशु उप चिकित्सा केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।