रासायनिक उर्वरकों की नई विक्रय दरें निर्धारित
27 मई 2026, इंदौर: रासायनिक उर्वरकों की नई विक्रय दरें निर्धारित – मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित , भोपाल द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिए गत दिनों संपन्न उर्वरक समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कृषकों के लिए कल रासायनिक उर्वरकों की नई विक्रय दरें निर्धारित कर दी गई । किसानों को इन उल्लेखित खुदरा मूल्य पर रासायनिक उर्वरक खरीदना होगा। यह दरें इस प्रकार हैं –
1 – डीएपी – 1350 रु / बोरी ( 50 किग्रा )।
2 – टीएसपी – 1300 रु / बोरी।
3 – पोटाश – 1975 रु / बोरी।
4 – एनपीके (12 :32 :16 ) – 2450 रु / बोरी।
5 – एनपीके -10 :26 :26 ( मे इंडोरामा हेतु ) – 1990 रु / बोरी।
एनपीके -10 :26 :26 ( समस्त प्रदायकों हेतु )- 2450 रु / बोरी।
6 – एनपीके 15 :15 :15 – 2000 रु / बोरी।
7 – एनपीके 16 :16 :16 – 2050 रु / बोरी।
8 – यूरिया एसएसपी ( 5 : 15 :0 : 10 ) – 830 रु / बोरी।
9 – अमो. सल्फेट – 1400 रु / बोरी।
10 – एनपीके ( 24 :24 : 0 ) – 2300 रु / बोरी।
11 – एनपीके 19 :19 :19 – 2400 रु / बोरी।
पुराने कम दर का स्कंध पुराने कम दर से विक्रय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त दरें नवीन स्कंध के लिए प्रभावशील होंगी। उक्त दरों में भारत सरकार द्वारा लागू की गई सीजीएसटी एवं राज्य शासन द्वारा लागू एसजीएसटी सम्मिलित हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

