Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने नया कार्यक्रम जारी

13 जनवरी 2022, भोपाल । पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने नया कार्यक्रम जारी – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए नया कार्यक्रम घोषित किया है। इस संबंध में पूर्व में 29 दिसंबर 2021 को जारी कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। मतदाता सूची 1 जनवरी 2022 के आधार पर तैयार की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेंसिंग से 14 जनवरी को दिया जाएगा। रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति और जिला स्तरीय प्रशिक्षण 14 से 17 जनवरी के बीच किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं को यथा स्थान प्रवेश करने के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत एवं उनके वार्डों के परिसीमन की कार्रवाई के बाद मतदाताओं को उनके  क्षेत्र अनुसार यथा स्थान प्रविष्ट किया जाकर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का प्रकाशन एवं अनुवर्ती कार्रवाई की जाएगी। पूरी प्रक्रिया में  कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश की पंचायतें होंगी पुरस्कृत : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile