Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंचाई के नए प्रयोग: गुजरात भी अपनाएगा मध्यप्रदेश मॉडल

18 जुलाई 2024, भोपाल: सिंचाई के नए प्रयोग: गुजरात भी अपनाएगा मध्यप्रदेश मॉडल – गुजरात के जल संसाधन मंत्री श्री कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया ने मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात कर दोनों राज्यों की सिंचाई परियोजनाओं और आपसी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की ।

मंत्री श्री बावलिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सिंचाई के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहां की मोहनपुरा-कुंडलिया और केन-बेतवा लिंक परियोजनाएं भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सिंचाई परियोजनाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। उन्होंने कहा, “मैं आज यहां मध्य प्रदेश की मोहनपुरा कुंडलिया प्रेशराइज्ड पाइप सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और अन्य परियोजनाएं देखने आया हूं। सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में किए जा रहे नित नए प्रयोगों को गुजरात सरकार भी अपनाएगी”

मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करने मध्य प्रदेश आएंगे। यह परियोजना राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी। मोहनपुरा-कुण्डालिया प्रेशराइज्ड पाइप माइक्रो सिंचाई परियोजना विश्व की अनूठी सिंचाई परियोजना है और इसके लिए मध्य प्रदेश को केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मध्यप्रदेश का सिंचित रकबा बढ़कर लगभग 50 लाख हेक्टेयर हो गया है। हमारा लक्ष्य इसे वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर तथा वर्ष 2028-29 तक 100 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गुजरात के जल संसाधन मंत्री ने श्री सिलावट को साबरमती रिवरफ्रंट और गुजरात की अन्य योजनाओं का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में गांधी आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com