खरगोन मंडी में नए कपास सीजन की शुरुआत, पहली नीलामी में मिला 8,411 रुपये प्रति क्विंटल भाव
09 सितंबर 2026, खरगोन: खरगोन मंडी में नए कपास सीजन की शुरुआत, पहली नीलामी में मिला 8,411 रुपये प्रति क्विंटल भाव – मध्यप्रदेश की खरगोन कृषि उपज मंडी में सोमवार को नए कपास सीजन का शुभारंभ कपास पूजन के साथ हुआ। इसके बाद कपास की पहली नीलामी कराई गई। सीजन की पहली नीलामी में खरगोन के किसान अश्विन डांगी की कपास को फर्म के.के. फाइन कॉट ने 8,411 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया। कपास सीजन के शुभारंभ के मौके पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार, संतोष पाटीदार, विष्णु रघुवंशी, रवि वर्मा, किसान संगठन के प्रतिनिधि, मंडी सचिव शर्मिला निनामा सहित व्यापारी और किसान मौजूद रहे। पंडित राजेंद्र परसाई ने विधिवत कपास पूजन कराया।
506 वाहनों में पहुंची कपास
नए सीजन के पहले दिन मंडी में कपास की अच्छी आवक देखने को मिली। कुल 506 वाहन कपास लेकर मंडी पहुंचे, जिनमें 48 बैलगाड़ियां शामिल रहीं। मंडी में किसानों की उपज की नीलामी प्रक्रिया के तहत व्यापारियों ने कपास की बोली लगाई।
8,595 रुपये रहा अधिकतम भाव
मंडी में कपास का न्यूनतम भाव 5,000 रुपये, अधिकतम भाव 8,595 रुपये और मॉडल भाव 7,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। सीजन की पहली नीलामी में 8,411 रुपये का भाव मिलने से कपास किसानों में उत्साह देखने को मिला।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

