Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान उपार्जन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी- अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह

25 दिसंबर 2024, जबलपुर: धान उपार्जन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी- अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह – अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में धान उपार्जन की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।  समीक्षा के दौरान उन्‍होंने जिले में बनाये गये सभी धान उपार्जन केंद्र में खरीदी की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर समस्याओं को जाना।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने  कहा कि उपार्ज‍ित धान वेयर हाउस में सुरक्षित पहुंच जायें। एक्‍सेपटेंस जारी हो जायें और किसानों का भुगतान सुनिश्चित हो जाये। विशेष रूप से उन्होंने कहा कि धान उपार्जन के भुगतान में प्रगति  लाएं , जिससे किसान परेशान न हो। इस दिशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अपर कलेक्टर ने उपार्जन कार्य में व्यवधान पैदा करने वाले सर्वेयर्स के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। धान उपार्जन प्रक्रिया में आने वाले विभिन्न घटकों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य सुचारू रूप से संपादित हो। कहीं भी व्यवधान की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने इस दौरान हर खरीदी केंद्र से कितना उपार्जित धान वेयर हाउस में रखा जा चुका है इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि खरीदी केंद्रों में एक्‍सेप्‍टेंस की स्थिति में सुधार करें। कहीं भी एक्‍सेप्‍टेंस जीरो न रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com