नीमच : टमाटर एवं मिर्च की संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण 17 अगस्त से
13 अगस्त 2026, नीमच: नीमच : टमाटर एवं मिर्च की संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण 17 अगस्त से – कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में आर्या योजना अंतर्गत टमाटर एवं मिर्च की संरक्षित खेती विषय पर सात दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 17 से 23 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। प्रशिक्षण में नीमच जिले के इच्छुक किसान, किसान महिलाएं एवं नवयुवक भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण में टमाटर एवं मिर्च की संरक्षित खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी, उत्पादन की आधुनिक विधियों तथा व्यावहारिक पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच, मालखेड़ा रोड़ स्थित कार्यालय में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक करा सकते हैं। पंजीयन के लिए हितग्राही की आयु 18 से 35 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना आवश्यक है। पंजीयन के समय एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।प्रशिक्षण के लिए 100 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद यह राशि संबंधित प्रशिक्षित कृषक, कृषक महिला अथवा नवयुवक को वापस कर दी जाएगी।
कृषि विज्ञान केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि जिन नवयुवकों अथवा किसान भाई-बहनों ने पूर्व में आर्या योजना अंतर्गत टमाटर एवं मिर्च की संरक्षित खेती विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है , वे इस सत्र में इसी विषय के प्रशिक्षण के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रशिक्षण एवं पंजीयन संबंधी अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के दूरभाष नंबर 6265990752 एवं 9424530721 (डॉ.पी.एस.नरुका) , 9424530725 (डॉ.एस.एस.सारंगदेवोत), 9425335412 (डॉ.शिल्पी वर्मा) तथा 9516963254 (डॉ.जे.पी.सिंह) पर संपर्क किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

