Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मुबारिक के व्यवसाय को मिला विस्तार

01 अक्टूबर2026, नीमच: नीमच: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मुबारिक के व्यवसाय को मिला विस्तार – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य क्षेत्र के विकास, मत्स्य पालकों एवं मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न मत्स्य गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता एवं अनुदान का प्रावधान है।

इसी योजना का लाभ लेकर नीमच जिले के श्री मुबारिक हुसैन ने अपने वर्षों पुराने मछली व्यवसाय को विस्तार दिया है। श्री मुबारक हुसैन पिछले 10 से 15 वर्षों से मछली विक्रय व्यवसाय से जुड़े हैं। सीमित संसाधनों के कारण उन्हें व्यवसाय के विस्तार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उन्हें 4 लाख रुपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपने मछली व्यवसाय को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया। व्यवसाय का विस्तार होने से उनकी आमदनी में वृद्धि हुई और कारोबार का दायरा भी बढ़ा।

श्री मुबारिक हुसैन बताते हैं कि योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए महत्वपूर्ण संबल साबित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं छोटे व्यवसायियों और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें