Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच कलेक्टर ने की सहकारी बैंक शाखाओं एवं पैक्‍स सोसायटी की समीक्षा

14 जनवरी 2025, नीमच: नीमच कलेक्टर ने की सहकारी बैंक शाखाओं एवं पैक्‍स सोसायटी की समीक्षा – जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की सभी शाखाओं के प्रबंधक, सोसाइटी (पैक्स) के प्रबंधक किसानों के साथ आउटरीच कार्यक्रम कर, किसानों तक अपनी पहुंच बढ़ाए। सभी शाखाएं गत मार्च 2024 की तुलना में इस साल अपने नए ग्राहको की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ाए। साथ ही नवीन बैंक खाते ग्राहकों के खोलकर जमा राशि बढ़ाए, जिससे बैंकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा ने  गत दिनों  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और सोसायटी के प्रबंधकों की बैठक में समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.पी.नागदा, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री राजू डावर, सभी सहकारिता निरीक्षक एवं अंकेक्षक उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने बैंक शाखा वार, पशुपालकों को के सी.सी. जारी करने की समीक्षा करते हुए, निर्देश दिए, कि आगामी अप्रैल 2025 तक सभी बैंक शाखाएं नए 10 हजार संस्‍था किसान सदस्य पशुपालकों को के सी.सी. जारी करे। कलेक्‍टर ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को पुराने बकाया ऋणों की शत-प्रतिशत वसूली करने तथा इस वर्ष के नवीन ऋणों की 95 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने 70 प्रतिशत से कम बकाया वसूली करने वाले शाखा प्रबंधकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि कोई भी शाखा प्रबंधक इस वित्तीय वर्ष में 95 प्रतिशत से कम वसूली ना करे, यह सुनिश्चित हो।

कलेक्‍टर ने बैंक शाखा वार किसानों को कृषि ऋण प्रदान करने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि अधिकाधिक किसानों को कृषि ऋण प्रदान करे। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को प्रतिमाह पांच-पांच किसानों का कृषि टर्म लोन स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सोसायटी स्‍तर पर आयोजित होने वाली कृषि संगोष्ठी में अधिकाधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को भी संगोष्‍ठी में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com