Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांवेर में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण आयोजित

22 जून 2022, इंदौर । सांवेर में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण आयोजित – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , सांवेर में सोमवार को प्राकृतिक खेती का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस आयोजन में विद्यालय की छात्राएँ ,उनके पालक और स्टॉफ उपस्थित था। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , सांवेर श्री राजेश धारे द्वारा प्राकृतिक खेती की घटकवार जानकारी विस्तार से दी गई।

छात्राओं  के समक्ष प्राकृतिक खेती के प्रमुख घटक जीवामृत और घनजीवामृत का प्रायोगिक प्रदर्शन उप संचालक कृषि इंदौर श्री एसएस राजपूत एवं सहायक संचालक कृषि एवं नोडल अधिकारी सांवेर श्री संदीप यादव की उपस्थिति में किया गया। अधिकारीद्वय द्वारा प्रशिक्षण के दौरान इसके उपयोग और होने वाले लाभों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में विशेष रूचि दिखाई , ताकि उनका परिवार कृषि क्षेत्र में इसका  लाभ ले सके। इस दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एके सकरे एवं रणजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण स्थल पर जीवामृत और घनजीवामृत को तैयार करने के लिए लगने वाली आवश्यक सामग्री श्री कुलदीपराय कानूनगो , संचालक सांवेर फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि, सांवेर द्वारा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री ख्यालीराम शर्मा द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के लिए आवेदन करें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें