राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता – श्री सोमेश

19 जून 2026, नर्मदापुरम( कृषक जगत): प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता -श्री सोमेश – भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर के कृषि विज्ञान केंद्र बनखेड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित विशेष अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला किया।

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बनखेडी, पिपरिया एवं सोहागपुर विकासखंड के किसानो की भागीदारी रही। कार्यशाला सह प्रदर्शनी में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता मानते हुए अपनाने की आवश्यकता बताई । संगौष्ठी में प्राकृतिक खेती में सराहनीय कार्य करने बाली कृषि सखी सुश्री पूजा पंदराम को जिले का प्राकृतिक खेती अम्बेसेडर बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन ,उपसंचालक कृषि डॉ. रविकांत सिंह , डॉ. राजेंद्र पटेल ,उप परियोजना संचालक “आत्मा”श्री गोविंद मीना , भा.ज.पा. किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सुरेश पटेल ,न्यास के उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह पटेल , सहायक संचालक श्री चेतन मातीखाये, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री ब्रजेश कुमार नामदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यशाला में डॉ. संजीव कुमार गर्ग (कृषि विशेषज्ञ) ने आभार व्यक्त किया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements