Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती की कृषक सखी अनुराधा गाडरे सम्मानित

18 अगस्त 2026, छिंदवाड़ा: प्राकृतिक खेती की कृषक सखी अनुराधा गाडरे सम्मानित – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिले में प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वयं उत्पादन करने तथा अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने वाली प्राकृतिक खेती की कृषक सखी श्रीमती अनुराधा गाडरे, निवासी ग्राम पालाखेड़, विकासखंड मोहखेड़ को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

 कृषक श्रीमती अनुराधा गाडरे विगत 30 सप्ताह से भी अधिक समय से लगातार गुरैया सब्जी मंडी छिंदवाड़ा में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले जैविक एवं प्राकृतिक हाट में पहुंचकर अपने खेत में प्राकृतिक विधि से उत्पादित सब्जियों का विक्रय कर रही हैं। साथ ही वे क्षेत्र के अन्य प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद भी एकत्रित कर हाट में उपलब्ध कराती हैं। इससे किसानों को अपनी उपज के लिए स्थानीय बाजार मिल रहा है और शहरवासियों को ताजे, सुरक्षित एवं प्राकृतिक रूप से उत्पादित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं।

 कृषक सखी बनकर अन्य किसानों को कर रहीं प्रेरित- कृषक श्रीमती गाडरे केवल अपने खेत तक प्राकृतिक खेती को सीमित नहीं रख रही हैं, बल्कि कृषक सखी के रूप में अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। वे किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, प्राकृतिक कृषि आदानों के उपयोग तथा प्राकृतिक रूप से उत्पादित उपज के विपणन के संबंध में जानकारी देती हैं। उनका स्वयं का खेत और जैविक एवं प्राकृतिक हाट में नियमित सहभागिता अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। किसानों और शहरवासियों के बीच बनीं सेतु-  कृषक श्रीमती गाडरे का यह प्रयास किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। उनके निरंतर प्रयास से जैविक एवं प्राकृतिक हाट में किसानों की सहभागिता बढ़ रही है तथा प्राकृतिक उत्पादों के प्रति शहरवासियों में रुचि और विश्वास भी बढ़ रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग ने अपील की है कि शहरवासी प्रत्येक शनिवार गुरैया सब्जी मंडी में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट में पहुंचकर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पाद अवश्य खरीदें। इससे किसानों को उनकी उपज का स्थानीय बाजार मिलेगा, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का उत्साह बढ़ेगा तथा जिले में प्राकृतिक खेती का विस्तार होगा। कृषक श्रीमती गाडरे की इस उपलब्धि पर उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले के समस्त किसानों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture