राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है:- श्री गजेंद्र सिंह नागेश

23 सितम्बर 2025, सिंगरौली: प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है:- श्री गजेंद्र सिंह नागेश – वर्तमान समय में मृदा को पुनर्जीवित करने एवं मानव स्वास्थ्य की समस्याओं के समाधान में फसलों के योगदान को देखते हुए वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती की महत्ता अत्यंत बढ़ गई है। प्राकृतिक खेती न केवल मानव को स्वस्थ पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराती है वरन वह हमारी मिट्टी को पुनर्जीवित कर आने वाली पीढियां के लिए भरपुर उत्पादन देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र सिंगरौली एवं आत्मा परियोजना, सिंगरौली संयुक्त के द्वारा गत दिनों प्राकृतिक खेती का महत्व , आवश्यकता एवं अनुप्रयोग विषयक आवासीय  प्रशिक्षण आयोजित किया गया । पांच दिवसीय आवासीय  प्रशिक्षण का समापन  जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह नागेश के मुख्य आतिथ्य एवं सेवा निवृत्त प्रोफेसर श्रीमती वीणा तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

 प्रशिक्षण में केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ जय सिंह के द्वारा कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती बेशक विस्तृत जानकारी दी गई एवं व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराया गया। कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के आधार स्तंभ बिजामृत ,जीवामृत। घनजीवामृत,  वापसा , आच्छादन अंतरासस्यन अथवा मिलवा, मिश्रित खेती के साथ ही नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र एवं दशपरणी अर्क के महत्व , उत्पादन एवं अनुप्रयोग की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अखिलेश चौबे के द्वारा कृषि सखियों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती में फसलों एवं पशुओं का समन्वय किस प्रकार किया जा सकता है ।  

 जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह नागेश के द्वारा उपस्थित कृषि सखियों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के महत्व से विस्तृत रूप में अवगत कराया और  आह्वान  किया कि अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर इस योजना को सफल बनाएं। साथ ही श्री नागेश द्वारा कृषि सखियों को यह भी  समझाइश  दी गई कि वह अपने घर पर एक इकाई जरूर स्थापित करें, जिससे प्रसार के सिद्धांत देख कर सीखो एवं सीख कर करो के माध्यम से इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन हो सके।  श्री नागेश  ने  बताया  कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से जहां मृदा एक बार पुनःउरवर होती है,  मृदा में सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ती है, लागत में कमी आती है, फसल गुणवत्तापूर्ण प्राप्त होती है । वही हमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों, खरपतवार नाशकों पर निर्भरता को समाप्त करती है। प्राकृतिक खेती के अंतर्गत पशुओं के उप उत्पादों यथा गोबर, गोमूत्र का भी सदुपयोग होता है जिससे पशु संरक्षण में भी प्राकृतिक खेती का महत्वपूर्ण योगदान हो जाता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement