Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्राकृतिक खेती हमारी वर्तमान आवश्यकता : श्री हेड़ाऊ

26 सितम्बर 2022, नर्मदापुरम । प्राकृतिक खेती हमारी वर्तमान आवश्यकता : श्री हेड़ाऊ –सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनांतर्गत खरीफ इंटरफेस  कृषक, वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जिले के उप संचालक कृषि  श्री जे. आर. हेड़ाऊ ने संबोधित कर प्राकृतिक खेती को वर्तमान की आवश्यकता बताया, प्राकृतिक खेती कम लागत के साथ-साथ इस तकनीक से उत्पादित अनाज की गुणवत्ता मनुष्य के लिए फायदेमंद रहती है। श्री हेड़ाऊ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ की विस्तृत जानकारी किसानों को दी एवं बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया।

प्रशिक्षण में कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष श्री अजीत मंडलोई, सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत नर्मदापुरम श्री मनोज चौरे, कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर बनखेड़ी, कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के कृषि वैज्ञानिकों में डॉ. संजीव गर्ग, डॉ. धनंजय कठल, डॉ. डी.डी. पटेल, प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र श्री उपेंद्र शुक्ला, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री गोविंद मीणा, सहायक संचालक कृषि श्री राजीव यादव, श्री चेतन मातिखाये, श्रीमती प्रियंका जैन, श्रीमती अर्चना परते  सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आत्मा के बीटीएम, एटीएम तथा कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:विश्वकर्मा को मिला प्रदेश गौरव रत्न सम्मान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें