Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती पुस्तक कृषकों के लिए उपयोगी : श्री पटेल

कृषक जगत द्वारा प्रकाशित प्राकृतिक खेती पुस्तक का विमोचन

26 जुलाई 2022, भोपाल । प्राकृतिक खेती पुस्तक कृषकों के लिए उपयोगी : श्री पटेल – मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने गत दिनों कृषक जगत द्वारा प्रकाशित प्राकृतिक खेती पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर कृषक जगत के संपादक सुनील गंगराड़े एवं प्रकाश दुबे उपस्थित थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जा रहा है। म.प्र. भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में पीछे नहीं है। ऐसे समय में कृषक जगत द्वारा प्राकृतिक खेती पुस्तक का प्रकाशन किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

श्री पटेल ने कहा कि इस पुस्तक में समाहित जानकारी काफी उपयोगी है यह प्रदेश के सभी किसानों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा यह पुस्तक सभी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

महत्वपूर्ण खबर:मध्य प्रदेश कृषि विभाग द्वारा खाद के अवैध भंडारण पर की गई बड़ी कार्यवाही

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile