आरआरकेट इंदौर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
03 मार्च 2026, इंदौर: आरआरकेट इंदौर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को डॉ. सी. वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्हें वर्ष 1930 में भौतिक में नोबेल पुरस्कार और 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआरकेट) परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र है , जिसने गत 28 फरवरी और 01 मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान (एनएसडी- 2026) मनाया । इस वर्ष यह कार्यक्रम भारतीय वैज्ञानिक की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए बड़े स्तर पर आयोजित किया गया । इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ” विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत की उत्प्रेरक ” थी ।
एनएसडी-2026 का उद्घाटन आरआरकेट के निदेशक श्री विराज पी. भणगे द्वारा किया गया। इसके बाद आयोजन समिति की अध्यक्ष और प्रौद्योगिकी विकास और आधार वर्ग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अल्पना राजन ने अपना आरम्भिक संबोधन प्रस्तुत किया । उन्होंने बताया कि इंदौर और आसपास के 84 स्कूल से 1200 से अधिक छात्राओं और शिक्षक को एक दिन की विजिट के लिए आमंत्रित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य आरआरकेट में विकसित स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करना और युवा छात्राओं को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रेरित करना है।
श्री पी.भणगे ने छात्रों को सम्बोधित किया और रमन प्रभाव और लेसर के कार्य करने के सिद्धांतों के बारे में मूलभूत बातें बताई । प्रौद्योगिकी विकास और आधार वर्ग के निदेशक श्री जिष्णु द्विवेदी ने छात्रों को एक्सीलरेटर की अवधारणा के बारे में समझाया । छात्रों एवं शिक्षकों ने लेजर और एक्सीलरेटर प्रौद्योगिकीय को सरल भाषा में समझाने की बहुत सराहना की।
विशेष विद्यालय से आमंत्रित श्रवण एवं वाक् बाधित छात्रों के लिए इंटरप्रेटर शिक्षकों के साथ समारोह में भाग लेने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आरआरकेट के निदेशक ने आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत सत्र में 30 से अधिक विशेष छात्रों के साथ बातचीत की और इंटरप्रेटर शिक्षक की मदद से उनके प्रश्नों का उत्तर दिया । इस बातचीत सत्र में छात्रों ने बहुत उत्साह से भाग लिया एवं प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा को शांत किया। संबोधन के बाद सभी छात्रों को आरआरकेट के वालंटियर के मार्गदर्शन में संगठित समूह में प्रयोगशाला और आरआरकेट के कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी स्थलों पर ले जाया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

