Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में राष्ट्रीय किसान दिवस आयोजित

25 दिसंबर 2024, छिंदवाड़ा: क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में राष्ट्रीय किसान दिवस आयोजित – आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सहयोगी संस्था आई.डी.वाय.डब्ल्यू.सी. (प्रयास संस्था) के द्वारा विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम तालखमरा के क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में गत दिवस राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र तामिया और कृषि एवं उद्यानिकी विभाग जुन्नारदेव के अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी तामिया के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एस.के.अहिरवार, जुन्नारदेव के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस.एस.मरकाम, कृषि विस्तार अधिकारी श्री रविंद्र डेहरिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री चूड़ामण सोनारे व उद्यानिकी विभाग जुन्नारदेव के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री आर.के.आरसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ.एस.के.अहिरवार ने पी.ओ.पी.मॉड्यूल के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं जैसे जैविक खेती, उन्नत बीज, खेत की तैयारी से लेकर फसल कटाई और भंडारण तक की जानकारी दी गई। विकासखंड मोहखेड़ और जुन्नारदेव के 15 उन्नतशील किसानों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे पारस्परिक ज्ञान वृद्धि हुई।

 उपस्थित अधिकारियों ने HI-1634 के डेमो प्लॉट का निरीक्षण किया और इसके लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया। यह आयोजन क्षेत्रीय कृषि विकास और किसानों के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com