Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर: कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

05 जून 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर: कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया – आगामी खरीफ मौसम 2026 को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने और कृषि आदानों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले के विभिन्न कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरसिंहपुर श्री एन.के. आरसे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गोटेगांव श्री आर.एन. त्रिपाठी, उर्वरक निरीक्षक उर्वरक/ बीज/ विकासखंड चीचली/ सांईखेड़ा श्री पी.एस. कौशल, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चीचली श्री के.पी. सिंह एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरसिंहपुर श्री संतोष पटेल के द्वारा कृषि आदान विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध बीज के स्टॉक, बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो तथा लाइसेंस संबंधी अभिलेखों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की गुणवत्ता की जांच के लिए विकासखंड नरसिंहपुर से 12 नमूने मक्का, धान के 3 नमूने, उड़द के 3 नमूने व मूंग का एक नमूना इस तरह कुल 19 नमूने बीजों के लिए गए। विकासखंड गोटेगांव में मक्का के 5 नमूने, धान के 4 नमूने व सोयाबीन के दो नमूने सहित कुल 11 नमूने बीज के लिए गए। विकासखंड सांईखेड़ा में धान के 23 नमूने बीज के लिए गए। इस प्रकार कुल 53 बीजों के नमूने लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। यह बीजों के नमूने नरसिंहपुर में पटेल एग्रो, मॉ रेवा एग्री विजनेंस, कुशवाहा बीज भंडार, श्रीराम बीज भण्डार, समीक्षा कृषि सेवा केन्द्र, शर्मा एजेंसी प्रियका कृषि केन्द्र, राज कृषि केन्द्र, जय बालाजी ट्रेडर्स, पटेल कृषि केन्द्र, रामा बीज भंडार, कृषि मित्र गोटेगांव तथा पटेल एजेंसी गाडरवारा, महावीर ट्रेडर्स गाडरवारा, पलोड ब्रदर्स, सब्जी बीज भंडार और श्री गीतागंजी सीड्स कंपनी गाडरवारा के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित दरों पर कृषि आदानों का विक्रय करें तथा प्रत्येक विक्रय पर किसानों को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराएं। विक्रेताओं को कृषि आदान नियंत्रण आदेश एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों के हितों को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। आगामी खरीफ सीजन में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले में निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान क्रय करें। साथ ही खरीदी के समय पक्का बिल आवश्यक प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर निकटतम कृषि कार्यालय में सम्पर्क करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture