Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम : ‘विशेष प्रावधान’ से डंगरवाड़ी किसानों को मिलेगी खाद की सुविधा

04 नवंबर 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम : ‘विशेष प्रावधान’ से डंगरवाड़ी किसानों को मिलेगी खाद की सुविधा –  नर्मदापुरम जिले के विकासखंड माखननगर अंतर्गत तवा नदी के तटीय एवं कछार (नदी पेटे) क्षेत्रों में खेती करने वाले डंगरवाड़ी कृषकों के लिए राहत भरी पहल की गई है। कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में अब इन पट्टा हीन एवं भूमिहीन कृषकों को भी शासन द्वारा अनुदानित रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए डिजिटल कृषि ई-विकास प्रणाली पोर्टल में ‘विशेष प्रावधान/गैर-खातेदार श्रेणी’ के अंतर्गत पंजीयन की व्यवस्था की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि तवा नदी के तटीय एवं कछार क्षेत्रों में किसान परंपरागत रूप से जायद एवं ग्रीष्मकालीन फसलों जैसे लौकी, गिलकी, करेला, ककड़ी, तरबूज एवं खरबूज आदि की खेती करते हैं। इन किसानों के नाम व्यक्तिगत भू-स्वामित्व अथवा खसरा दर्ज नहीं होने के कारण वे ई-विकास पोर्टल के माध्यम से सामान्य प्रक्रिया के तहत उर्वरक के लिए ऑनलाइन ई-टोकन बुक नहीं कर पा रहे थे।

इस समस्या के समाधान के लिए हल्का पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से संबंधित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर पात्र कृषकों का भौतिक सत्यापन किया गया है। ई-विकास प्रणाली में उपलब्ध विशेष प्रावधान के तहत इन भूमिहीन एवं पट्टा हीन किसानों की अस्थायी कृषक पहचान पत्र (फार्मर आईडी) जनरेट करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मैदानी अमले द्वारा सत्यापित किसानों की सूची के आधार पर उनकी डंगरवाड़ी के संभावित रकबे के अनुसार मानक उर्वरक कोटा निर्धारित किया जाएगा। इससे किसान ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ई-टोकन बुक कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अनुदानित उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल भूमि संबंधी दस्तावेज अथवा पंजीयन के अभाव में कोई भी पात्र एवं मेहनतकश किसान शासन की अनुदानित उर्वरक व्यवस्था के लाभ से वंचित न रहे। कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर पंजीयन की कार्रवाई सतत जारी है, ताकि डंगरवाड़ी किसानों को फसल की आवश्यकता के अनुरूप समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture