Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

11 मार्च को राजस्थान में 5250 से 6550 रुपये क्विंटल तक बिकी सरसों, बारां और कोटा में रही सबसे ज्यादा आवक

11 मार्च 2026, नई दिल्ली: 11 मार्च को राजस्थान में 5250 से 6550 रुपये क्विंटल तक बिकी सरसों, बारां और कोटा में रही सबसे ज्यादा आवक – राजस्थान की प्रमुख मंडियों में बुधवार, 11 मार्च 2026 को सरसों के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सरकारी पोर्टल  Agmarknet के अनुसार आज राजस्थान की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में सरसों के भाव लगभग 5250 से 6550 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। प्रदेश की बारां मंडी में सरसों की सबसे ज्यादा करीब 2900 क्विंटल आवक दर्ज की गई, जहां किसानों को 5700 से 6350 रुपये तक भाव मिला और मॉडल रेट 6135 रुपये रहा। 

वहीं कोटा मंडी में भी बड़ी मात्रा में 2740 क्विंटल सरसों की आवक हुई और यहां किसानों को लगभग 6100 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला। इसके अलावा टोंक जिले की मालपुरा मंडी में करीब 1863 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई, जहां मॉडल रेट 6335 रुपये रहा।

कुछ मंडियों में सरसों के भाव अपेक्षाकृत ज्यादा देखने को मिले। दौसा जिले की मंडावरी मंडी में सरसों का अधिकतम भाव 6530 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया और मॉडल रेट करीब 6280 रुपये रहा। वहीं झालावाड़ की खानपुर मंडी में मॉडल भाव 6215 रुपये दर्ज किया गया। अलवर की गोविंदगढ़ मंडी में किसानों को लगभग 5942 रुपये और अजमेर की मदनगंज किशनगढ़ मंडी में करीब 5925 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल रेट मिला।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कम भाव वाली मंडियों की बात करें तो कोटा जिले की मनोहरथाना मंडी में सरसों का मॉडल रेट करीब 5560 रुपये रहा, जबकि डीग जिले की सीकर मंडी में किसानों को करीब 5750 रुपये का भाव मिला। जयपुर ग्रामीण की बस्सी मंडी में सरसों का मॉडल रेट लगभग 5860 रुपये रहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राजस्थान  की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव  

जिलामंडीन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भावआवक (क्विंटल)
अजमेरमदनगंज किशनगढ़ मंडी546561995925133.8
अलवरगोविंदगढ़ मंडी550064315942187.1
बारांबारां मंडी5700635061352900
बारांसमरानियां मंडी55015999576537.4
दौसामंडावरी मंडी592865306280409
डीगसिकरी मंडी550060205750170
जयपुर ग्रामीणबस्सी मंडी54056315586080
झालावाड़खानपुर मंडी585064016215242.5
झुंझुनूसूरजगढ़ मंडी6120612061202
कोटाकोटा मंडी6100610061002740
कोटामनोहर थाना मंडी52505870556081
टोंकदूनी मंडी570063356018274
टोंकमालपुरा मंडी6100655063351863.2

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture