राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले में फसल विविधिकरण से सरसों लहलहाई  

15 मार्च 2023, बड़वानी ।  बड़वानी जिले में फसल विविधिकरण से सरसों लहलहाई रबी मौसम में एक ही फसल गेहूं या चना लगाने,कम पानी की उपलब्धता, खर्चा अधिक आमदनी सीमित होने जैसी परेशानियों से फसल उत्पादन के प्रति उत्साह में कमी जैसी स्थिति में सरसों उत्पादन ने खेती के प्रति आशा की किरण श्री दिनेश पिता श्री बल्लू ग्राम रणगांव डेब को दिखाई है। चालू सीजन में 5 एकड़ में सरसों फसल की डब्ल्यू 40 प्रजाति लगाई। कम पानी सीमित संसाधनों से फसल  90 दिन की  होकर खेत में लहलहाती देखी जा सकती है।

श्री दिनेश को उम्मीद है कि प्रति एकड़ 15 क्विंटल के लगभग उत्पादन मिलेगा। सरसों के प्रयोग से भरपूर उत्पादन एवं फायदे की उम्मीद जागी है। जिले में फसल विविधिकरण के प्रति जागरूकता आई है। उप संचालक कृषि श्री आर.एल. जामरे के मार्गदर्शन में फसल विविधिकरण का यह प्रयोग वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ठीकरी विकासखंड के श्री भरत पटेल की तकनीकी सलाह से किसान ने सिद्ध कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Advertisements
Advertisement5
Advertisement